Thursday, November 12

हजारीबाग : छठ महापर्व की तैयारियां हजारीबाग में जोरो- शोरो से होने लगी हैं। हजारीबाग पुलिस द्वारा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य सराहनीय पहल की है।

एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने झील परिसर स्थित छठ घाटों पर सामूहिक श्रमदान कर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं सफाई की कमान संभाली और झील परिसर सहित छठ घाटों के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। इस पहल से न सिर्फ स्वच्छता का संदेश दिया गया , बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की मिसाल भी पेश की गयी।

एसपी ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए हजारीबाग पुलिस की ओर से आज छठ घाटों की सफाई की गई है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Share.
Next Story
‘गोल्डन आवर’ में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज, दिशा की बैठक में होगी पीएम राहत योजना की समीक्षा
Exit mobile version