पलामू। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर राहुल दुबे गैंग ने फायरिंग की । इस घटना से वहां काम कर रहे दो मजदूर गोली लगी है। दोनों मजदूर की पहचान अजय हांसदा और संजय हांसदा के रूप में हुई है और दोनों ही पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं। बता दे दोनों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को रिम्स रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा एक पर्चा भी मिला
सूचना मिलने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है। इसके अलावा राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा एक पर्चा भी मिलने की बात सामने आई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि रजडेरवा में नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। निर्माण स्थल 2के ऊपर ही मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी कैंप बनाया गया है। गुरुवार की देर रात करीब दो बजे के बाद बाइक सवार दो अपराधी कैंप के पास पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए।
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने क्या कहा ?
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे अपराधियों का मकसद क्या था और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। घटना के बाद पुलिस ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है।फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।
इसे भी पढ़े : पलामू पुलिस ने लावारिस कार से बरामद किए 50 लाख…छत्तीसगढ़ की गाड़ी


