Thursday, November 26

राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके रांची दौरे को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा हो रही है।

बता दें कि परिमल नथवानी ने हाल ही में रांची के विभिन्न इलाकों का दौरा कर अपने पूर्व के दो कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने रातू रोड स्थित निगम अस्पताल, करमटोली स्थित आदिवासी छात्रावास और बड़ाम स्थित आदर्श ग्राम का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं, छात्रावास की व्यवस्था और आदर्श ग्राम में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ली थी। साथ ही संबंधित लोगों और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी थीं।

अब उनके भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, कार्यालय में उनकी मुलाकात किन नेताओं से हुई और इस दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद खबर को और विस्तार दिया जा सकता है।

Share.
Next Story
अब पैकेट के अंदर की मिठास पर भी सुप्रीम कोर्ट की नजर! सिर्फ एडेड शुगर नहीं, कुल चीनी और फैट का देना होगा हिसाब
Exit mobile version