Sunday, November 29

राजधानी के इटकी रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी गयी, जब तेज रफ्तार का कहर दो जिंदगियों को निगल गया। देवकमल अस्पताल के ठीक बाहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल की चौखट के बेहद करीब हुई इस हृदयविदारक घटना ने वहां मौजूद हर शख्स को झकझोर कर रख दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि संभलने या मदद पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें थम गईं। सड़क पर बिखरे खून और क्षत-विक्षत शवों को देख आसपास मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

राहगीरों की आंखों में बेबसी साफ झलक रही थी, क्योंकि अस्पताल के इतने करीब होने के बावजूद काल के क्रूर हाथों ने उन्हें बचाने का कोई मौका नहीं दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। एक पल में दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल गईं।

Share.
Next Story
JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: गरीबों की थाली से खिलवाड़! रांची में पीडीएस दुकान से बांटी गई खराब चना दाल, सबूत के साथ शिकायत पर विभाग सख्त
Exit mobile version