Saturday, November 28

शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होते ही रांची से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में रांची और हटिया से खुलने वाली लगभग सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए भारी मारामारी चल रही है। 30 नवंबर से चार दिसंबर तक प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) है, जिससे शादी समारोहों में शामिल होने जा रहे लोगों को यात्रा की चिंता सता रही है।

हालात इतने खराब हैं कि 30 नवंबर को रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी-3 में वेटिंग 198 तक पहुंच गई है। वहीं, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 30 नवंबर और एक दिसंबर को ‘रिग्रेट’ (टिकट बुकिंग बंद) की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा हटिया-इस्लामपुर, स्वर्ण जयंती, संपर्क क्रांति, संबलपुर-जम्मूतवी और मौर्य एक्सप्रेस में भी कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है।

प्रमुख ट्रेनों की तिथिवार वेटिंग लिस्ट (30 नवंबर से 4 दिसंबर)

रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ (12877): 3ए श्रेणी में 30 नवंबर को वेटिंग 198, 1 दिसंबर को 188 और 4 दिसंबर को 182।

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626):

30 नवंबर: 2एस (वेटिंग 37), स्लीपर (रिग्रेट), 3ई (वेटिंग 16), 3ए (वेटिंग 9)

1 दिसंबर: 2एस (वेटिंग 21), स्लीपर (रिग्रेट), 3ई (वेटिंग 16), 3ए (वेटिंग 24)

2 दिसंबर: 2एस (वेटिंग 31), स्लीपर (वेटिंग 42), 3ई (वेटिंग 10), 3ए (वेटिंग 16)

3 दिसंबर: 2एस (वेटिंग 27), स्लीपर (वेटिंग 56), 3ई (वेटिंग 14), 3ए (वेटिंग 18)

हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (18624):

30 नवंबर: स्लीपर (वेटिंग 35), 3ई (वेटिंग 5), 3ए (वेटिंग 21)

1 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 47), 3ई (वेटिंग 13), 3ए (वेटिंग 22)

2 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 1), 3ई (वेटिंग 1), 3ए (आरएसी 29)

3 दिसंबर: स्लीपर (आरएसी 87), 3ई (आरएसी 6), 3ए (आरएसी 26)

4 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 7), 3ई (वेटिंग 5), 3ए (आरएसी 40)

संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309):

30 नवंबर: स्लीपर (वेटिंग 93), 3ए (वेटिंग 48)

1 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 83), 3ए (वेटिंग 45)

3 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 65), 3ए (वेटिंग 29)

रांची-आनंद विहार संपर्क क्रांति (12825):

30 नवंबर: स्लीपर (वेटिंग 91), 3ई (वेटिंग 26), 3ए (वेटिंग 34)

3 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 50), 3ई (वेटिंग 19), 3ए (वेटिंग 30)

स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873):

30 नवंबर: स्लीपर (वेटिंग 69), 3ई (वेटिंग 20), 3ए (वेटिंग 39)

1 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 57), 3ई (वेटिंग 22), 3ए (वेटिंग 39)

3 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 64), 3ई (वेटिंग 17), 3ए (वेटिंग 41)

संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027):

30 नवंबर: स्लीपर (वेटिंग 64), 3ए (वेटिंग 27)

1 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 54), 3ए (वेटिंग 33)

2 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 45), 3ए (वेटिंग 28)

3 दिसंबर: स्लीपर (वेटिंग 44), 3ए (वेटिंग 17)

Share.
Next Story
जस्टिस एमएस सोनक की झारखंड हाईकोर्ट से भावुक विदाईः कहा- न्यायाधीश भी इंसान, फैसलों की रचनात्मक आलोचना व सुधार जरूरी
Exit mobile version