Wednesday, November 4

रांची: राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 2 लाख 55 हजार 534 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि एक साथ भेज दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

प्रत्येक लाभुक को दो महीने की कुल 2 हजार रुपये की पेंशन मिली है। यानी हर महीने 1 हजार रुपये के हिसाब से अक्टूबर और नवंबर की राशि का भुगतान किया गया है।

किस प्रखंड और शहरी क्षेत्र में कितने लाभुकों को मिली पेंशन?

जारी आंकड़ों के अनुसार, अनगड़ा के 10,311 लाभुकों को 2 करोड़ 6 लाख 22 हजार रुपये, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र के 9,368 लाभुकों को 1 करोड़ 87 लाख 36 हजार रुपये और बरगाईं शहरी क्षेत्र के 5,188 लाभुकों को 1 करोड़ 3 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

इसी तरह बेड़ो के 14,142 लाभुकों को 2 करोड़ 82 लाख 84 हजार रुपये, बुंडू के 9,034 लाभुकों को 1 करोड़ 80 लाख 68 हजार रुपये, बुंडू नगर पंचायत के 2,753 लाभुकों को 55 लाख 6 हजार रुपये और बुढ़मू के 11,055 लाभुकों को 2 करोड़ 21 लाख 10 हजार रुपये मिले हैं।

चान्हो के 12,461 लाभुकों को 2 करोड़ 49 लाख 22 हजार रुपये, हेहल शहरी क्षेत्र के 7,541 लाभुकों को 1 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपये, इटकी के 5,568 लाभुकों को 1 करोड़ 11 लाख 36 हजार रुपये और कांके के 17,027 लाभुकों को 3 करोड़ 40 लाख 54 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। कांके शहरी क्षेत्र के 340 लाभुकों को 6 लाख 80 हजार रुपये मिले हैं।

खलारी के 5,214 लाभुकों को 1 करोड़ 4 लाख 28 हजार रुपये, लापुंग के 7,164 लाभुकों को 1 करोड़ 43 लाख 28 हजार रुपये, मांडर के 16,115 लाभुकों को 3 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपये और नगड़ी के 8,259 लाभुकों को 1 करोड़ 65 लाख 18 हजार रुपये मिले हैं। वहीं, नगड़ी शहरी क्षेत्र के 6,800 लाभुकों को 1 करोड़ 36 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

नामकुम के 10,136 लाभुकों को 2 करोड़ 2 लाख 72 हजार रुपये, नामकुम शहरी क्षेत्र के 5,733 लाभुकों को 1 करोड़ 14 लाख 66 हजार रुपये, ओरमांझी के 8,157 लाभुकों को 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार रुपये और राहे के 9,189 लाभुकों को 1 करोड़ 83 लाख 78 हजार रुपये मिले हैं।

रांची टाउन शहरी क्षेत्र के 13,099 लाभुकों को 2 करोड़ 61 लाख 98 हजार रुपये, रातू के 10,756 लाभुकों को 2 करोड़ 15 लाख 12 हजार रुपये, सिल्ली के 15,683 लाभुकों को 3 करोड़ 13 लाख 66 हजार रुपये और सोनाहातू के 13,752 लाभुकों को 2 करोड़ 75 लाख 4 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, तमाड़ के 20,689 लाभुकों के खाते में 4 करोड़ 13 लाख 78 हजार रुपये भेजे गए हैं।

सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य पात्र वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जिला प्रशासन ने बताया है कि जिन लाभुकों के बैंक खातों में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य होगा।

Share.
Next Story
मुरी में प्रतिबंधित पशु मांस बेचने पर तीन आरोपी गिरफ्तार,औजार के साथ प्रतिबंधित पशु मांस भी बरामद
Exit mobile version