रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस बल पर पथराव किए जाने की सूचना है। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
वहीं, मौके पर दो बच्चों के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।
इससे पहले छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। प्रदर्शनकारी लगातार बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की जा रही है।
इसे भी पढ़े – विधानसभा घेराव में अनोखे रंग: कोई नाचा, कोई गाया; ‘भालू’ भी पहुंचा, वाटर कैनन में झूमे छात्र


