रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में चल रहे विधानसभा घेराव में सोमवार को आंदोलन के कई रंग देखने को मिले। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों के बीच कोई नाचता नजर आया तो कोई गाना गाता, वहीं छात्रों की रैली में ‘भालू’ भी शामिल दिखा। हालांकि, भालू के वेश में कोई जानवर नहीं बल्कि एक छात्र ही था।
इससे पहले आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो स्ट्रेचर पर पहुंचते नजर आए, जिसने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने के दौरान भी अलग ही दृश्य देखने को मिला। पानी की तेज बौछारों के बीच कुछ छात्र पीछे हटने के बजाय वाटर कैनन के पानी का आनंद लेते और झूमते नजर आए।
लगातार बैरिकेडिंग पार करते हुए आंदोलनकारी छात्र अब विधानसभा के करीब पहुंच चुके हैं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इसी बीच विधानसभा के करीब पहुंचे छात्रों ने राष्ट्रगान गाया, जिससे प्रदर्शन के बीच माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह देशभक्ति के रंग में नजर आया।
इसे भी पढ़े – विधानसभा के बाहर छात्रों से मिले जयराम महतो, JPSC-JSSC मुद्दे पर सुनी छात्रों की बात


