Sunday, November 22
-मोरहाबादी ऑक्सीजन ग्राउंड में रोमांचक मुकाबले, खराब रोशनी के कारण फाइनल में लिया गया निर्णय; अंतर जिला प्रतियोगिता आज से

रांची। रांची जिला ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता के तहत रविवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन ग्राउंड में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक फाइनल मुकाबला एमवाईबी (MYB) और आरयूएसआरसी (RUSRC) के बीच खेला गया, लेकिन खराब रोशनी के कारण मैच पूरा नहीं हो सका। तभी आयोजन समिति और तकनीकी अधिकारियों द्वारा दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।

प्रतियोगिता में जिले की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्हें दो पूल में बांटा गया था। पूल-ए में एमवाईबी, एचटीइ ब्वॉयज, मोरहाबादी, ब्राजपुर व ऑक्सीजन पार्क और पूल-बी में गाड़ीगांव, पीडीएसए हटिया, बुंडू, आइआरबीए व रांची विश्वविद्यालय की टीमें शामिल थीं। दिन भर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया।

अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज सेः

इसी कड़ी में 23 नवंबर से अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसमें रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और खूंटी जिलों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतर मंचः

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज, आशीष बनर्जी, कर्माली साहा, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, सचिव उत्तम राज, रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास वर्मा, सचिव संजय कुमार ठाकुर सहित धनंजय उपाध्याय, संदीप कुमार राय, जयश्री, अमन खलखो, अंकित तिग्गा, फैज, रघु, सुमित व कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share.
Next Story
निजी क्षेत्र की भागीदारी से बढ़ेगा रोजगार, भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार : अनिल अग्रवाल
Exit mobile version