Saturday, November 21

रांची : झारखण्ड के सिमडेगा से विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आदिवासी बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से रांची में लोक भवन के समीप मंगलवार को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरने पर बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बातचीत के दौरान बताया कि जब से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी है तब से यहां का आदिवासी समाज अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अबुआ राज और अबुआ सरकार की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में रूपा तिर्की, सूर्या हांसदा और संध्या टोप्पो जैसे कई आदिवासी नाम है जिनके परिजन न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि अबुआ सरकार में कांग्रेस के विधायक एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म जैसी निंदनीय घटना को अंजाम देते हैं और सरकार उन्हें संरक्षण देती है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी दबाया जा रहा है। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इस संगर्ष को जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share.
Next Story
दिव्यांग बच्चों के भविष्य पर रांची में जुटेंगे 13 राज्यों के प्रतिनिधि, 18-19 नवंबर को होगा राष्ट्रीय लर्निंग इवेंट
Exit mobile version