रांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के आह्वान पर जेपीएससी कार्यालय का आज घेराव
सुबह 10 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से हजारों कार्यकर्ता जेपीएससी कार्यालय पहुंचकर आयोग का घेराव करेंगे ।
भाजयुमो का आरोप है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं,युवाओं की मेहनत और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। संगठन ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
घेराव को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जेपीएससी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जेपीएससी कार्यालय और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके



