Tuesday, October 13

रांची: भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस साल डाक सप्ताह को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है। इसी को लेकर रांची के डोरंडा स्थित झारखंड डाक परिमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण का विमोचन किया गया।

मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन और झारखंड डाक परिमंडल के निदेशक, मुख्यालय आरबी चौधरी ने संयुक्त रूप से इसका विमोचन किया।

पूरे महीने लोगों को किया जाएगा जागरूक

कार्यक्रम के दौरान सतर्कता अधिकारी परमानंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे महीने स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़े – चतरा में पुलिस की कार्रवाई, माओवादी संगठन से जुड़े मामले में उमेश गंझू गिरफ्तार; भेजा गया जेल

Share.
Next Story
JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की जी…आपके ही क्षेत्र का बीज प्रसंस्करण मशीन चालू के बजाए हो गया है ठप
Exit mobile version