Wednesday, October 14

रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया है। इसी क्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग के जरिए कार्यकर्ताओं का रास्ता रोका गया है। पुलिस द्वारा ABVP के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिए जाने की भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। कुछ देर शांत रहने के बाद प्रदर्शन फिर से उग्र हो गया है और कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी छात्र पिछले दिनों विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं और JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच समेत अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पुलिस-प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।

इसे भी पढ़े – हॉकी वर्ल्ड कप के लिए तैयार टीम इंडिया, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

Share.
Next Story
जांच के रडार पर नवीन जायसवाल और चंद्र प्रकाश चौधरी
Exit mobile version