Saturday, November 21

चतरा: चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें जनमती नाज के जन्म प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में राजेश कुमार ने नगर निगम हजारीबाग के नगर आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर प्रमाण पत्र में दर्ज जानकारियों की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जन्म प्रमाण पत्र में गलत विवरण दर्ज किए गए हैं और इसे जारी करने की प्रक्रिया की भी जांच होनी चाहिए।

आवेदन के अनुसार, जनमती नाज के नाम से 18 मार्च 2026 को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि बच्ची का जन्म 21 जून 2018 को सदर अस्पताल चतरा में हुआ था, लेकिन प्रमाण पत्र में दर्ज माता-पिता के विवरण को लेकर गंभीर आपत्ति है। इसी आधार पर प्रमाण पत्र की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई है।

शिकायत में नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान पर चुनाव के दौरान अपने बच्चों की संख्या से संबंधित जानकारी छिपाने और गलत विवरण प्रस्तुत करने का भी आरोप लगाया गया है। राजेश कुमार ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, मेयर ने भी कथित रूप से गलत तरीके से जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र को रद्द करने का आग्रह किया है। अब शिकायत के बाद मामले में नगर आयुक्त की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी।

Share.
Next Story
हाथियों की दस्तक पर बजेंगे हूटर, झारखंड के 75 कॉरिडोर पर वन विभाग की नई तैयारी
Exit mobile version