Tuesday, October 13

सरायकेला-खरसावां: पुरुलिया में सर्कस देखकर बाइक से अपने गांव लौट रहे तीन युवकों की सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। चांडिल-पुरुलिया एनएच-32 से जुड़े पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव निवासी शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप के रूप में हुई है।

सर्कस देखकर बाइक से लौट रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पुरुलिया जिले के बलरामपुर में आयोजित छाता मेला में पनामा सर्कस देखने गए थे। सर्कस देखने के बाद वे बाइक से अपने गांव जुगिलांग लौट रहे थे।

इसी दौरान मालती चेकपोस्ट के पास उनकी बाइक को जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में शिवम गोप और लुकास गोप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सपन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही जुगिलांग में मातम पसर गया। जिस सफर की शुरुआत सर्कस देखने की खुशी से हुई थी, उसका अंत एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुआ।

इसे भी पढ़े – QR स्कैन, पेमेंट का झांसा…चास में ठगी का खेल

Share.
Next Story
JHARKHAND DIGITAL BREAKING: दूध लेकर निकले राजमिस्त्री पर चली गोली…गांव में दहशत
Exit mobile version