Saturday, October 31

डोरंडा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के आवासीय कार्यालय में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। शनिवार को राजधानी के डोरंडा स्थित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के आवासीय कार्यालय में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान और विश्वास जताया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के चित्र पर प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

नेतृत्व और राजनीतिक सफर की हुई चर्चा

समारोह के दौरान पार्टी नेताओं ने चिराग पासवान के नेतृत्व और राजनीतिक सफर की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान का विस्तार करेगी। नेताओं ने उनके राजनीतिक जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंधों का भी किया उल्लेख

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चिराग पासवान के मजबूत राजनीतिक संबंधों का उल्लेख किया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और एनडीए में उनकी भूमिका पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कामना की कि चिराग पासवान इसी तरह अपनी राजनीतिक भूमिका निभाते हुए आगे बढ़ते रहें।

समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के अलावा झारखंड प्रदेश इकाई के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Share.
Next Story
56 साल की उम्र में उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, पत्रकार निधि राजदान के साथ शुरू किया जिंदगी का नया सफर
Exit mobile version