Wednesday, September 9

रांची: हाईवे किनारे संचालित होटल और ढाबों में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पलामू पुलिस की कार्रवाई ने रांची में भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पलामू में पुलिस ने जिलेभर में होटल-ढाबों की औचक जांच की, जबकि रांची के भी कई प्रमुख मार्गों पर स्थित होटल-ढाबों में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं।

पलामू में 11 होटल-ढाबों की औचक जांच

पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर 7 सितंबर की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। खास तौर पर NH और प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित होटल-ढाबों में सघन तलाशी ली गई।

छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के 11 होटल-ढाबों की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 30 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

बरामदगी के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने उत्पाद विभाग को पत्राचार किया है।

रांची में भी इन इलाकों पर नजर की जरूरत?

पलामू की कार्रवाई के बाद अब सवाल रांची को लेकर भी उठ रहा है। शहर और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर होटल-ढाबे संचालित होते हैं। ओरमांझी रिंग रोड, कांके रोड, पिठोरिया रोड, तुपुदाना-खूंटी मार्ग और नामकुम से बुंडू जैसे इलाकों में भी होटल-ढाबों की गतिविधियों की जांच की मांग उठ रही है।

स्थानीय स्तर पर इन इलाकों के कुछ होटल-ढाबों में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल है कि क्या रांची पुलिस भी इन प्रमुख मार्गों पर इसी तरह औचक डाबडिश चलाएगी?

कार्रवाई हुई तो सामने आ सकती है तस्वीर

पलामू पुलिस के मुताबिक ऐसे अभियान का उद्देश्य शराब के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, सार्वजनिक स्थानों पर नशे से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगाना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

रांची में भी यदि पुलिस हाईवे और प्रमुख सड़कों के किनारे संचालित होटल-ढाबों की अचानक और व्यापक जांच करे, तो अवैध शराब की बिक्री या भंडारण को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है।

अब सवाल यही है – जब पलामू में NH किनारे होटल-ढाबों पर पुलिस की डाबडिश हो सकती है, तो रांची के प्रमुख मार्गों पर ऐसी कार्रवाई कब होगी?

इसे भी पढ़िए – चुट्टूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, 15 फीट गड्ढे में गिरा ट्रेलर; चालक-उपचालक की मौत

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
झारखंड में कारोबार बढ़ाने पर यूनियन बैंक का फोकस, MD-CEO ने ग्राहक सेवा और डिजिटल बैंकिंग पर दिया जोर
Exit mobile version