Friday, October 2

पलामू: पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ गांव में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले की घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। वह सुबह बकरी चराने के लिए जंगल गई थीं, लेकिन दोपहर बाद तक घर नहीं लौटीं।

इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जंगल पहुंचे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कमेश भूइयां नाम का एक व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुआ है। खोजबीन के दौरान सविता देवी जंगल में मृत अवस्था में मिलीं।

दो लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

ग्रामीण शंकर के मुताबिक, गांव के दो लोग जंगल गए थे, जहां मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला किया। इनमें से एक घायल अवस्था में गांव लौटा और घटना की जानकारी दी। पहली बार तलाश में सविता देवी नहीं मिलीं, लेकिन दूसरी बार में उनका शव बरामद हुआ।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को नहीं मिला लिखित आवेदन

पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मीडिया और ग्रामीणों के माध्यम से मिली है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है और न ही पुलिस को आधिकारिक सूचना दी गई है।

फिलहाल ग्रामीणों के मुताबिक महिला की मौत मधुमक्खियों के हमले के कारण हुई है। मामले में पुलिस को आधिकारिक शिकायत मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़े – खूंटी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 276 पुलिसकर्मियों की बदली ड्यूटी…कई थानों को मिले नए प्रभारी

Share.
Next Story
JHARKHNAD DIGITAL EXCLUSIVE: रांची के डोरंडा से बाइक हुई चोरी…जगन्नाथपुर इलाके से आ गए चोरी के बाद 7 ट्रैफिक चालान..बिना हेलमेट घूम रहा रहा चोर
Exit mobile version