कन्नड़। KGF और KGF चैप्टर 2 से पुरे देश अपनी अलग पहचान बनाने वाले कन्नड़ अभिनेता यश आज फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। बता दे यश अब ‘टॉक्सिक’ से इंडियन सिनेमा में तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका सबूत फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है, जिसने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।
आधी रात से शुरू हुई बुकिंग, घंटों में करोड़ों पार
बुक माई शो पर देर रात शुरू हुई फिल्म की प्री-टिकट सेल ने बेहद कम समय में जबरदस्त कारोबार किया। महज दस घंटे के भीतर, यानी सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक, फिल्म ब्लॉक सीटों समेत करीब 11 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर चुकी थी। यह आंकड़ा दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता किस कदर बढ़ी हुई है।
भाषावार आंकड़े भी प्रभावशाली
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कन्नड़ भाषा में फिल्म के पहले दिन की प्री-सेल में शुक्रवार दोपहर तक लगभग 54 हजार 569 टिकट बिक चुके थे। वहीं हिंदी बेल्ट में भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा, जहां अब तक 22 हजार 247 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। बिना ब्लॉक सीटों के कुल मिलाकर देशभर में करीब 76 हजार 816 टिकट बिके हैं, जिनसे साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर यह रकम बढ़कर साढ़े आठ करोड़ रुपये हो जाती है।
ट्रेलर और पोस्टर्स ने पहले ही बना दिया था माहौल
फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स को रिलीज होते ही दर्शकों की जबरदस्त सराहना मिली थी, जिसने इसकी रिलीज से पहले ही एक मजबूत माहौल तैयार कर दिया। माना जा रहा है कि यह पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। फिल्म की रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, इसलिए प्री-बुकिंग में आगे और उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और यश के साथ सह-लिखित इस फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। “KGF चैप्टर 2” की भारी सफलता के बाद यश की यह अगली बड़ी पेशकश मानी जा रही है, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमणि वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


