Wednesday, October 14

रांची में संचालित न्यूटन कोचिंग संस्थान , फीटजी, समर्थ समेत 20 कोचिंग संस्थान कभी भी सील किए जा सकते हैं. यह संस्थान नियमों और कानून से खुद को उपर समझने लगे हैं और वर्षों से कानून तोड़कर कोचिंग का संचालन कर रहे हैं. इस जानकारी के बाद इन संस्थानों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चे और उनके माता पिता चिंतित हो गए हैं. दरअसल, इन संस्थानों में बच्चों के दाखिले के समय ही एडवांस के तौर पर लाखों रुपये फीस लिये जाते हैं. अब अगर यह संस्थान सील कर दिए जाते हैं तब इन बच्चों के भविष्य और रुपये दोनों दांव पर  लग जाएंगे.

राजधानी  में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी चलाने वालों के लिए यह बड़ी खबर है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हरकत में आए रांची निगम की नगर निवेशन शाखा ने मंगलवार को शहर के 20 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को नोटिस थमा दिया है. अब इन संस्थानों की बारीकी से भवन का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस , और आग से बचाव के इंतजाम पर जांच होगी. अगर नियमों में कोई भी खामी मिली तो सीधे सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी.

 

रांची निगम ने थमाया 20 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी को नोटिस, नियम तोड़ने पर सीधे होगी सीलिंग

सैकड़ों छात्रों से एडवांस में होती है लाखों रुपयों की फीस वसूली

आवासीय भवनों में चल रही कोचिंग पर भी नजर

निगम अब यह भी जांचेगा कि जिन इमारतों में कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी चल रही हैं, उनका इस्तेमाल स्वीकृत नक्शे के मुताबिक है या नहीं. अगर किसी आवासीय भवन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधि के लिए किया जा रहा पाया गया, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी. बिना स्वीकृत नक्शे, बिना वैध ट्रेड लाइसेंस या जरूरी अनुमति के चल रहे संस्थानों पर भी शिकंजा कसा जाएगा.

फायर एनओसी और निकासी मार्ग की भी होगी जांच

कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहते हैं, इसलिए निगम ने अग्नि सुरक्षा को जांच का अहम हिस्सा बनाया है. संस्थानों में फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकासी मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी. सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर संबंधित संस्थान और भवन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी.

किन संस्थानों को मिला नोटिस

नोटिस पाने वालों में लालपुर स्थित हरिओम टावर के न्यूटन ट्यूटोरियल, समर्थ एकेडमी और फीटजी शामिल हैं. इसके अलावा ली डिजायर काम्प्लेक्स में संचालित विजन आइएएस, इटरनल करियर क्लासेस, कैड डिजाइन स्कूल, स्काई टेक एविएशन, मेंटर्स एडुसर्व, केडी लाइब्रेरी और भंवर राठौड़ डिजाइन स्टूडियो को भी नोटिस मिला है. ईस्ट जेल रोड स्थित वीएमएस लाइब्रेरी, प्रेरणा इंस्टीट्यूट, इनसाइट लाइब्रेरी, प्रसाद एंड विनायका लाइब्रेरी, मेटा विजन एकेडमी, परफेक्ट ट्यूटोरियल, एक्सल एनसी आइएएस, किरण एकेडमी, एग्जाम फाइटर और थड़पखना स्थित संस्थान भी दायरे में हैं. सर्कुलर रोड स्थित भविष्य भारती को भी नोटिस जारी हुआ है.

लापरवाही बर्दाश्त नहींः नगर आयुक्त

इस मामले में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा है कि स्टूडेंटस के जीवन के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निगम ने साफ कर दिया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जांच में उल्लंघन मिलने और निर्धारित समय में कमियां दूर न करने पर संस्थान या भवन को सील किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े – जयराम महतो को मिला बाबूलाल मरांडी का साथ, बोले, – क्या भाषा और मर्यादा का कानून सिर्फ ………..

 

 

 

 

Share.
Next Story
टाटा स्टील कर्मचारियों को SBI देगा 1.10 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर
Exit mobile version