Saturday, October 31

रांची: झारखंड पुलिस के 28 अधिकारी और जवान वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में राज्य पुलिस के अलग-अलग रैंक के अधिकारियों और कर्मियों को जगह मिली है। चयनित लोगों में आईजी से लेकर आरक्षी तक के नाम शामिल हैं।

इस सूची में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डीसी मिथिलेश कुमार के नाम शामिल हैं। इनके अलावा डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार को भी पदक के लिए चुना गया है।

इंस्पेक्टर रैंक से रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह का चयन हुआ है। वहीं, सब-इंस्पेक्टर श्रेणी में अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा को यह सम्मान मिलेगा।

इसके अलावा एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी भी पदक के लिए चयनित हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों का चयन राज्य पुलिस के लिए सम्मान की बात है। इस सम्मान के जरिए अलग-अलग स्तर पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों और जवानों के योगदान को मान्यता दी जाएगी।

Share.
Next Story
IIT-ISM धनबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, परिसर में मचा हड़कंप
Exit mobile version