दीप प्रज्वलन और भव्य दीपदान के साथ बांटी गईं खुशियां, बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल; आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प

रांची। झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ की ओर से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को पंडरा स्थित रवि स्टील के शौण्डिक भवन में भव्य ‘दीप महोत्सव’ का आयोजन किया गया। काली पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपों की रोशनी और उत्सव के उल्लास के बीच कार्यक्रम में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक दीप अर्पित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का वितरण किया गया। आतिशबाजी और मिठाइयों के आदान-प्रदान के साथ लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज के कई प्रतिष्ठित एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता, उदय साहु, सुनील साहु, विरेन्द्र साहु, शैलेन्द्र कुमार, रमन साहु, अरुण देव, विद्याधर प्रसाद, संजय कुमार, राजेश साहु, कुणाल शाह, उपेन्द्र कुमार, मिथलेश साहु, अशोक कुमार, उमेश साहु, रूपेश साहु, दुर्गेश साहु, निशांत गुप्ता, रमेश साहु, सुमन साहु, मुकेश साहु, डॉ. अंशू साहू, ओम साहू, उपेन्द्र प्रसाद, असीम साहु, आकाश अंकुर, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. मनीष कुमार, कुशेश्वर चौधरी, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, लखनलाल, कलिंदर प्रसाद एवं रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज के सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना, आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना था। समारोह के दौरान उत्सव के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।


