रांची के रातू में ट्यूशन से लौट रही 18 वर्षीय युवती को बनाया था निशाना, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, नाबालिग को निरुद्ध किया
The ad is not displayed on the page
current post: युवती के इनकार से नाराज था नाबालिग, दोस्तों के साथ रची सामूहिक दुष्कर्म की साजिश... तीन आरोपी गिरफ्तार, ID: 14398
Ad: ADVT 300x250-1 (14327)
Placement: Content (8616)
Find solutions in the manual

रांची: किसी युवती का इनकार करना कुछ लोगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने उसके खिलाफ गंभीर अपराध की साजिश रच डाली। रांची के रातू थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात की योजना बनाने वाला मुख्य आरोपी एक नाबालिग है। उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी।
रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने पंकज लोहरा और अंशु राणा को गिरफ्तार किया है, जबकि नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
युवती के इनकार के बाद बनाई साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग आरोपी युवती को पहले से पसंद करता था और उसका पीछा भी करता था। करीब 10 से 15 दिन पहले उसने युवती के सामने अपनी पसंद जाहिर की थी, लेकिन युवती ने उसकी बात ठुकरा दी थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर नाबालिग ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई।
इसके बाद तीनों युवती की दिनचर्या और उसके आने-जाने के समय पर नजर रखने लगे। उन्हें पता था कि युवती रोज ट्यूशन पढ़ने जाती है और उसके घर से ट्यूशन सेंटर की दूरी करीब ढाई से तीन किलोमीटर है।
पुलिस की गश्ती से तीन बार टली वारदात
ग्रामीण एसपी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले भी तीन से चार बार वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन चटकपुर टीओपी के पुलिस जवानों की गश्ती के कारण उन्हें हर बार अपनी योजना टालनी पड़ी।
7 नवंबर की शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच युवती ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते में तीनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। पुलिस के अनुसार, युवती पर हमला करने के बाद दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए आरोपी
8 नवंबर को मामले की सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय-2 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर तीनों की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस ने आरोपियों के घटना के समय पहने हुए कपड़े भी जब्त किए हैं। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा गया है।
लोहरदगा और चतरा के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पंकज लोहरा मूल रूप से लोहरदगा का रहने वाला है और वर्तमान में पंडरा थाना क्षेत्र में रहता था। वहीं, अंशु राणा चतरा का निवासी है और रातू में मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

