रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है. इस संबंध में साझा किए गए अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को ‘बड़े भाई’ के रूप में संबोधित करते हुए उनकी माताजी के देहावसान पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मां का जाना जीवन की एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती. उन्होंने इस अत्यंत कठिन और दुख की घड़ी में अर्जुन मुंडा तथा उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.


