-शिकारीपाड़ा के बादलपाड़ा में कंपनी अधिकारियों को छुड़ाने गई पुलिस पर पथराव, दो जवानों की हालत गंभीर
दुमका. जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बादलपाड़ा कल्याणपुर में देर रात कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोल ब्लॉक का सर्वे करने पहुंची कंपनी के अधिकारियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस बल अधिकारियों को मुक्त कराने मौके पर पहुंचा, लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों के साथ विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
झड़प में घायल हुए करीब आधा दर्जन जवानों को बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


