रांची: नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन लीग चरण के अंतिम मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के नतीजों के बाद NTHA, रांची, खूंटी और सिमडेगा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
दूसरे दिन NTHA ने रामगढ़ को 4-0, सिमडेगा ने गुमला को 5-0, खूंटी ने हजारीबाग को 8-0, जबकि रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को 10-0 से हराया।

इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। आज NTHA में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 3 बजे खूंटी और सिमडेगा आमने-सामने होंगे, जबकि शाम 5 बजे NTHA का मुकाबला रांची से होगा।
चैंपियनशिप के दौरान टाटा स्टील एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों की भी मौजूदगी रही। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
अब सभी की नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां फाइनल में जगह बनाने के लिए चारों टीमें मैदान पर उतरेंगी।


