गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ शुक्रवार, 04 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं।
24 घंटे में लगभग दोगुनी हुई बुकिंग
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए अब तक 8,405 शोज में 1,41,509 टिकट बिक चुके हैं, जिससे कुल ₹4.01 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है। ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा ₹6.29 करोड़ तक पहुंच गया है। बीते 23 घंटों में ही यह कमाई लगभग दोगुनी हो चुकी है, जो फिल्म की बढ़ती डिमांड को दर्शाता है।
‘हनुमान अंश’ से सीधी टक्कर, ‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने का मिला फायदा
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सीधी टक्कर भक्ति-ड्रामा ‘हनुमान अंश’ से है, जिसने 27 दिनों में ₹61.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बुरी तरह फ्लॉप होने से ‘मिर्जापुर द मूवी’ को शुक्रवार को पूरी लाइमलाइट मिलने की उम्मीद है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 10 से अधिक कट्स के साथ ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है, जिससे फैमिली ऑडियंस भले ही दूर रहे, लेकिन जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा।
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: ₹20-22 करोड़ की हो सकती है ओपनिंग
ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म पहले दिन ₹15 से ₹20 करोड़ की नेट कमाई कर सकती है, और अगर दर्शकों को पसंद आई तो यह आंकड़ा ₹22 करोड़ तक भी पहुंच सकता है। ऐसा होने पर यह शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ (₹20.21 करोड़) और ‘सत्यमेव जयते’ (₹20.52 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है। हालांकि, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (₹145.55 करोड़) अब भी ‘A’ रेटेड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड कायम रखे हुए है।
फिल्म का बजट करीब ₹250 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा सहित वेब सीरीज की पूरी टीम की वापसी हो रही है।
इसे भी पढ़े – रांची में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन वर्कशॉप का आयोजन ,मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की शिरकत


