रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई।
बैठक के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी मौजूद रहीं। बैठक में झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर भी जोर दिया गया।
इसे भी पढ़े – धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह घायल



