पितृपक्ष की आज से शुरुआत हो गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों के श्राद्ध और पिंडदान के लिए गया जाते हैं। ऐसे में रांची से गयाजी जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ट्रेन से जुड़ी जानकारी लेना जरूरी है। यहां 28 से 30 सितंबर तक रांची से गयाजी जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

28 सितंबर को उपलब्ध ट्रेनें
28 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) सुबह 5:10 बजे रांची से रवाना होकर 9:50 बजे गयाजी पहुंचेगी। HTE PRNC एक्सप्रेस (18626) सुबह 6:05 बजे चलकर दोपहर 1 बजे, जबकि PNBE जनशताब्दी (12366) दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे गयाजी पहुंचेगी। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) शाम 4:15 बजे, HTE IPR एक्सप्रेस (18624) रात 7:35 बजे और RNC ARA एक्सप्रेस (18640) रात 8:45 बजे रांची से रवाना होंगी।
29 सितंबर के विकल्प
29 सितंबर को HTE PRNC एक्सप्रेस, PNBE जनशताब्दी और HTE IPR एक्सप्रेस उपलब्ध रहेंगी। इनके अलावा तीन ऐसी ट्रेनें भी हैं जो दूसरे स्टेशनों से गयाजी पहुंचाती हैं—Tejas Raj एक्सप्रेस (भुवनेश्वर से, मुरी होते हुए), Palamou एक्सप्रेस (बरकाकाना से) और Neelachal SF एक्सप्रेस (पुरी से, मुरी होते हुए)।
30 सितंबर को सबसे ज्यादा विकल्प
30 सितंबर को यात्रियों के पास सबसे अधिक ट्रेन विकल्प रहेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस (20887 और 22350), HTE PRNC एक्सप्रेस, PNBE जनशताब्दी, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस (12817), RNC NDLS राजधानी एक्सप्रेस (20839), HTE IPR एक्सप्रेस और RNC LTT एक्सप्रेस (18609) सहित कई ट्रेनें रांची से गयाजी के लिए उपलब्ध रहेंगी। इनमें से राजधानी एक्सप्रेस शाम 6 बजे रवाना होकर रात 11:17 बजे गया पहुंचेगी।
रूट में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशन
अधिकतर ट्रेनें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा और नामकुम जैसे स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। कुछ ट्रेनों का आखिरी गंतव्य वाराणसी, पटना जंक्शन, पूर्णिया, इस्लामपुर, आनंद विहार टर्मिनल और नई दिल्ली जैसे शहर हैं।
यात्रा से पहले जरूर जांच लें ये जानकारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन का किराया और टिकट उपलब्धता यात्रा की श्रेणी और बुकिंग के समय के अनुसार बदल सकती है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का समय और किराया एक बार जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।


