Saturday, November 21

दिल्ली के शाहदरा जिले में मंगलवार सुबह एक मकान के अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। विवेक विहार के ज्वाला नगर इलाके में हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान के मलबे में छह लोगों के दबने की सूचना है। राहत और बचाव अभियान के दौरान सभी छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनमें दो लोगों की मौत होने की खबर है।

सुबह 10:13 बजे मिली मकान गिरने की सूचना

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 13 मिनट पर ज्वाला नगर में मकान ढहने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। मकान के अचानक गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव दल ने तेजी से लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से छह लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को इलाज के लिए दिल्ली के डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मलबे में किसी और के दबे होने की आशंका पर तलाशी जारी

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में मदद के लिए आगे आए। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मलबे की जांच कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके नीचे कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

Share.
Next Story
सड़क हादसे में अब पहले इलाज, बाद में भुगतान, PM-RAHAT से जुड़ेंगे सरकारी अस्पताल
Exit mobile version