Wednesday, September 9

पलामू। जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरन्धर बिगहा के पास अपराधियों ने बेल पर जेल से बाहर आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बुधवार की रात हुई।

मृतक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिद्धार्थ नगर, जपला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छोटू सिंह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था, इसी दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इलाके में इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आगे की जांच जारी है।

Share.
Next Story
संथाल परगना में डिटेंशन सेंटर की मांग, बाबूलाल मरांडी ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र; घुसपैठियों की पहचान और निर्वासन की उठाई मांग
Exit mobile version