Friday, November 20

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में गुरुवार को एसीबी की टीम ने पूर्व चौकीदार धीरेन माल के आवास पर अचानक छापेमारी शुरु कर दी. टीम के पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गयी. एसीबी के अधिकारी पूर्व चौकीदार के घर पर पहुंचकर लगातार जांच-पड़ताल कर रहे हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के लोगों में भी चर्चा तेज हो गयी है.
जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम आवास पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. हालांकि, छापेमारी किस मामले को लेकर की गयी है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है. कार्रवाई के दौरान किन दस्तावेजों या अन्य सामग्रियों की बरामदगी हुई है, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है. एसीबी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जांच पूरी होने और अधिकारियों की पुष्टि के बाद ही छापेमारी से जुड़े कारणों और अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी. फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है.

Share.
Next Story
निजी बॉडीगार्ड और गनमैन रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा, बिना सूचना हथियार लेकर घूमने वालों को मिलेगा नोटिस
Exit mobile version