Friday, November 20

-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट विधायक और विधानसभा कर्मियों को किया जायेगा सम्मानित

रांची। झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह 22 नवंबर को विधानसभा परिसर, कुटे में आयोजित होगा. समारोह का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सुबह 11:30 बजे करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की.

समारोह में विधायी उत्कृष्टता चयन समिति द्वारा चयनित विधायक को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. वहीं, उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा पूर्व विधायकों और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ के 104वें अंक सहित अन्य पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा.

बैठक में अध्यक्ष ने समारोह के दौरान आवासन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही 25 और 26 नवंबर को आहूत विधानसभा के विशेष सत्र के सुचारू संचालन की तैयारियों की भी समीक्षा की. बैठक में मुख्य सचिव, विधानसभा के प्रभारी सचिव, अपर मुख्य सचिव, उपायुक्त रांची, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share.
Next Story
साहिबगंज में घर के दरवाजे पर खड़ी किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर
Exit mobile version