Friday, November 20

रांची। राजधानी और ग्रामीण इलाकों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में इस संबंध में समीक्षा बैठक हुई. इसमें ग्रामीण एसपी, बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और बुंडू, तमाड़, दशमफॉल, राहे, सोनाहातू व पिठोरिया थाना प्रभारी शामिल हुए.
बैठक में एसएसपी ने अफीम की अवैध खेती के विनष्टीकरण को लेकर कई निर्देश दिये. एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले चार्जशीटेड रहे और जेल से बाहर आये आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करने को कहा गया. ऐसे अपराधियों की दोबारा संलिप्तता मिलने पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी.
इसके अलावा पूर्व में अफीम की खेती नष्ट किये गये क्षेत्रों के जीआर लोकेशन का फोटोग्राफी के साथ सत्यापन करने और ग्रामीणों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः पतरातू की वादियों में धोनी ने मनाया साक्षी का जन्मदिन, प्रशंसकों को दिये ऑटोग्राफ

Share.
Next Story
22 नवंबर को विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन
Exit mobile version