Saturday, November 21

 हथियाडीह सिटी मंडी स्थित मिल में काम के दौरान हुआ हादसा; कंपनी की गाड़ी से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

सरायकेला  सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हथियाडीह सिटी मंडी की एक राइस मिल में सोमवार सुबह काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय खोकन माड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिल में काम करने के दौरान खोकन माड़िया ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद कंपनी की गाड़ी से उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

मजदूर की मौत के बाद राइस मिल में कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर काम के दौरान खोकन माड़िया ऊंचाई से कैसे गिरा? क्या वहां मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे? फिलहाल हादसे की परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों ने कैमरे के सामने आने और मामले पर जानकारी देने से परहेज किया। ऐसे में हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने की उम्मीद है।

Share.
Next Story
कांग्रेस की पांच राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी में राजेश ठाकुर को मिली जगह
Exit mobile version