Saturday, November 21

बोकारो: अधिकारियों की पहचान और तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहले बोकारो DC के नाम से फर्जी WhatsApp ID बनाए जाने का मामला सामने आया था और अब साइबर ठगों ने Facebook पर भी DC अजय नाथ झा के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट बना लिया है। इस नकली प्रोफाइल से आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर बनाया गया Facebook अकाउंट फर्जी है। उन्होंने लोगों को ऐसे किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यदि किसी अनजान या फर्जी अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है, कोई प्रलोभन दिया जाता है या संदिग्ध लिंक भेजा जाता है, तो उस पर भरोसा न करें। ऐसे अकाउंट को तत्काल ब्लॉक करें और Facebook पर रिपोर्ट करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचें।

उपायुक्त ने यह भी अपील की है कि यदि किसी की निजी जानकारी का दुरुपयोग होता है या आर्थिक नुकसान पहुंचता है, तो इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, नजदीकी थाना या साइबर थाने में भी शिकायत की जा सकती है।

जिला प्रशासन के मुताबिक, मामले की जानकारी जिला पुलिस को दे दी गई है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े – अफसरों की पहचान बनाकर लोगों को ठगने की तैयारी? बोकारो और गुमला DC के नाम से फर्जी WhatsApp ID का खुलासा

Share.
Next Story
कांग्रेस ने पांच राज्यों में बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, राजेश ठाकुर को मणिपुर की जिम्मेदारी
Exit mobile version