Wednesday, October 14

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी की फिल्म आवारापन याद है जिसे हमलोगों ने एक बार नहीं कई बार देखा होगा। काफी सालों के बाद इस साल आवारापन की दूसरे पार्ट यानी ‘आवारापन 2’ सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी हैं और हिट भी हो गई हैं। वहीं फैंस अब इसके तीसरे पार्ट की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के राइटर ने इसे लेकर बड़ा हिंट दिया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आए हैं और कहानी के अंत ने फैंस के बीच ‘आवारापन 3’ को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इस बीच फिल्म के राइटर बिलाल सिद्दीकी ने तीसरे पार्ट को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे सीक्वल की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

‘आवारापन 3’ पर क्या बोले राइटर?

इंटरव्यू में बिलाल सिद्दीकी ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट और उनके बीच तीसरे पार्ट को लेकर अभी कोई बड़ी चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कुछ बातचीत जरूर हुई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस पर आगे विचार किया जाएगा। बिलाल ने यह भी कहा कि वह खुद इस संभावना को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म की एंडिंग ने बढ़ाई उम्मीद

दरअसल ‘आवारापन 2’ के क्लाइमैक्स में शिवम बच्चों को तस्करी के चंगुल से बचाने में कामयाब होता है। इसके बाद सामने आता है कि नफीसा (शबाना आजमी) ने उसकी मदद की थी। आखिरी सीन में शिवम को नफीसा के गैंग के साथ जुड़ते हुए दिखाया जाता है। यही ओपन एंडिंग फैंस को लग रहा है कि शिवम की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है और आगे इसका नया अध्याय देखने को मिल सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के महज छह दिनों में भारत में 107 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार अहम भूमिकाओं में हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिलहाल ‘आवारापन 3’ आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन राइटर के बयान और फिल्म की एंडिंग ने तीसरे पार्ट की उम्मीद जरूर जगा दी है।

इसे भी पढ़े – मिनरल बेयरिंग लैंड पर सेस का अधिकार झारखंड को मिले: सुदेश महतो

Share.
Next Story
रिम्स जमीन मामले में डेवलपर शुभम साबू को जमानत, ACB से कोर्ट का सवाल – सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
Exit mobile version