Saturday, November 21

पटना। हाथ मिलाया… गले लगाया… और मुस्कुराकर की बातचीत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि बिहार की सियासत में एक बड़ा संदेश दे गई। पिछले कई दिनों से बिहार एनडीए के भीतर सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चाएं जोरों पर थीं, लेकिन पटना एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की गर्मजोशी ने इन अटकलों को फिलहाल ठंडा कर दिया है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच दिखी सहजता और अपनापन साफ संकेत दे रहा है कि बिहार एनडीए में फिलहाल ‘ऑल इज वेल’ का संदेश देने की कोशिश की गई है।

मुलाकात हुई.. क्या बात हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी का विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरा। यहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान नीतीश कुमार सबसे आगे नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद करीब दो मिनट तक दोनों के बीच बातचीत भी हुई। इस मुलाकात की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी खूब चर्चा होने लगी।

पीएम मोदी ने भी तस्वीर साझा कर जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।’ प्रधानमंत्री की इस पोस्ट ने मुलाकात को और भी खास बना दिया। तस्वीर में दोनों नेताओं के बीच सहजता और गर्मजोशी साफ नजर आ रही है।

Share.
Next Story
गिरिडीह में नगर निगम की व्यवस्था की सारी हदें पार, तीन शव वाहन होने के बावजूद सफाईकर्मी का शव कचरा गाड़ी से पहुंचाया गया अस्पताल
Exit mobile version