Friday, November 27

अमरेली (गुजरात): जाफराबाद क्षेत्र में एक मालधारी पर हमला कर पूरे इलाके में दहशत फैलाने वाले आदमखोर व्यवहार दिखा रहे शेर को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। बीते दिनों मवेशी चरा रहे एक अधेड़ उम्र के मालधारी पर इस शेर ने अचानक हमला कर दिया था, जिसके बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी खौफ का माहौल था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग तत्काल अलर्ट मोड पर आ गया और शेर को पकड़ने के लिए इलाके में विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शेत्रुंजी डिवीजन के अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों का गठन कर जंगल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

वनकर्मियों की लगातार निगरानी और कड़ी मशक्कत के बाद शेर की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे सफलतापूर्वक रिंग-कैच पिंजरे में कैद कर लिया गया। पिंजरे में बंद करने के बाद शेर को सुरक्षित रूप से बाबरकोट एनिमल केयर सेंटर भेज दिया गया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है। शेर के पकड़े जाने की खबर मिलते ही जाफराबाद और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में बनी सुरक्षा की चिंता काफी हद तक दूर हो गई है।

Share.
Next Story
‘मुख्यमंत्री जी, दुबई की जेल से मेरे बेटे को वापस ले आइए…’
Exit mobile version