Monday, September 21

रांची: दूरदर्शन केंद्र रांची के लिए तैयार किए जा रहे नए हिंदी टीवी सीरियल ‘लापता पलाश’ को लेकर रविवार को रांची में ऑडिशन आयोजित किया गया। झारखंड डिजिटल के प्रांगण में हुए इस ऑडिशन में राज्यभर से पहुंचे 150 से ज्यादा उभरते कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई।

सीरियल का निर्माण झारखंड के फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘सिनेबुल्स’ (Cinebulls) के बैनर तले किया जाएगा। ऑडिशन के दौरान कलाकारों में अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर दिखाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

अक्टूबर से शुरू होगी शूटिंग

निर्माताओं के मुताबिक, ‘लापता पलाश’ की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी। सीरियल की शूटिंग रांची और आसपास के अलग-अलग लोकेशन पर होगी। निर्माताओं का कहना है कि कहानी के जरिए झारखंड की स्थानीय संस्कृति और यहां के परिवेश को भी दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

इस प्रोजेक्ट से झारखंड के स्थानीय कलाकारों को भी काम करने और अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर पर सामने रखने का मौका मिलने की उम्मीद है।

ये प्रोफेशनल संभाल रहे हैं जिम्मेदारी

सीरियल के निर्माण से फिल्म और मीडिया क्षेत्र से जुड़े कई अनुभवी प्रोफेशनल जुड़े हैं। इसकी निर्माता अमृता शर्मा, कार्यकारी निर्माता शशि पांडे, निर्देशक पंकज सिन्हा और लाइन प्रोड्यूसर शंकर पाठक हैं।

वहीं, सुमित सचदेवा डीओपी और सुमित सिन्हा एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ऑडिशन में नजर आया कलाकारों का उत्साह

ऑडिशन के दौरान अलग-अलग जगहों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। मेकर्स के मुताबिक, सीरियल की कहानी और पटकथा को दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

निर्माताओं को उम्मीद है कि ‘लापता पलाश’ अपनी कहानी और प्रस्तुति के जरिए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगा।

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
अस्पताल में भर्ती ग्राहक तक बैंकिंग सुविधा लेकर पहुंचे अधिकारी, इलाज के लिए उपलब्ध कराई रकम
Exit mobile version