Author: Jharkhand_digital

नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नेपाल पुलिस के अनुसार बुधवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,127 हो गया है। पुलिस के मुताबिक अलग-अलग जिलों से अब तक कुल शव बरामद किए गए हैं, जिनमें रासुवा से 45, नुवाकोट से 155, धाडिंग से 59, चितवन से 348, गोरखा से 66, तनाहुन से 38, नवलपरासी ईस्ट से 217 और नवलपरासी वेस्ट से 190 शव शामिल हैं। इसके अलावा भारत में भी नौ शव बरामद किए गए हैं। अब तक सिर्फ 95 शवों की हुई पहचान बरामद किए गए शवों में से अब तक…

Read More

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डिप्रेशन और कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। पिछले कई घंटों से रांची में हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। उफनती हरमू नदी ,…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और ऊंचे स्तरों पर निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम धड़ाम हो गए हैं। सोना ₹1.50 लाख के स्तर पर आया बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बने दबाव के बीच घरेलू बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज 10 ग्राम सोने का…

Read More

रांची नगर निगम ने शहर में बिना म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की विशेष जांच टीम ने शहर के अलग-अलग वार्डों में संचालित 70 कोचिंग संस्थानों के लाइसेंस की जांच की, जिसमें से 18 संस्थान ऐसे पाए गए जो बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के धड़ल्ले से संचालित हो रहे थे। निगम ने इन सभी संस्थानों को पहले नोटिस जारी कर लाइसेंस लेने की मोहलत दी थी, लेकिन बावजूद इसके जब इन्होंने नियमों का पालन नहीं किया, तो अब निगम ने इन्हें सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी…

Read More

बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से पतरातू डैम में पानी का स्तर तेजी से ऊपर चढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए डैम प्रबंधन ने एहतियातन फाटक संख्या 3, 4, 5 और 6 को खोलने का फैसला लिया है, ताकि डैम पर अतिरिक्त दबाव न बने और उसकी सुरक्षा बनी रहे। परिस्थिति के अनुसार इन चार फाटकों के जरिए फिलहाल हर घंटे लगभग 1330 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। डैम प्रबंधन और संबंधित अधिकारी लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि परिस्थिति के अनुसार समय पर जरूरी कदम उठाए जा…

Read More

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 2 और 3 सितंबर 2026 को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Voter Registration and Voter Registers 2026” आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड और सेंट जेवियर्स कॉले यह सम्मेलन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जबकि IIM रांची, NUSRL रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज,…

Read More

रांची में मानसून इस बार पूरे रंग में नजर आ रहा है, और इसका सीधा असर शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले कांके डैम पर पड़ा है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिसके बाद प्रशासन को एहतियातन फाटक खोलना पड़ा। यह इस मानसून सीजन में तीसरी बार है जब कांके डैम का गेट खोला गया है। डैम के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था, और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पानी के बहाव वाले क्षेत्र से दूरी बनाए रखने की अपील की है।…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब जनसंख्या के आधार पर परिसीमन कर लोकसभा और विधानसभा सीटों का बंटवारा किया गया था, जिसके लिए 84वां संविधान संशोधन भी लाया गया था। उन्होंने बताया कि उस समय तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी इस प्रस्ताव को पास कराने में साथ दिया था। बाउरी ने सवाल उठाया कि जब भाजपा ने अब…

Read More

पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश ने जिले भर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, कई जगह पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, जबकि सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मिट्टी के घरों के धंसने और पेड़ गिरने की घटनाओं ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि कई परिवारों के सिर से छत ही छिन गई है, और वे अब खुले आसमान के नीचे या दूसरों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। सिमडेगा में दो परिवारों के घर ध्वस्त, अबुआ…

Read More

सितंबर का महीना इस बार आस्था, उल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों से सराबोर रहने वाला है। जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्वों के साथ-साथ माह के अंतिम सप्ताह से पितृपक्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। लगातार आने वाले इन पर्व-त्योहारों को देखते हुए कोडरमा जिले में तैयारियां अभी से जोर पकड़ चुकी हैं। टेंट-लाइट संचालकों के साथ-साथ भजन गायकों, कलाकारों और नृत्य-नाटिका टीमों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष ज्योतिषाचार्य अनिल मिश्रा के मुताबिक, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी, वहीं 14 सितंबर को हरितालिका तीज का व्रत रखा…

Read More