Author: Jharkhand_digital

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच बड़े-बड़े पत्थर, घर और पुल तिनके की तरह बह गए, लेकिन मलबे से घिरा एक हरा मकान चमत्कारिक रूप से जस का तस खड़ा रहा। चारों तरफ मची तबाही के बावजूद इस मकान के भीतर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। इस मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे महज संयोग बता रहे हैं, तो कुछ इसे इंजीनियर की काबिलियत का नतीजा मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घर बाढ़ के सबसे तेज बहाव वाले धारे से थोड़ा दूर था, और चारों तरफ…

Read More

अगर आप या आपके घर में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो डाइट का खास ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। खासकर फलों को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि शुगर बढ़ने के डर से फल खाने चाहिए या नहीं। दरअसल, फल विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होते हैं। हालांकि डायबिटीज में हर फल और उसकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। कम या मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले कुछ फल संतुलित मात्रा में ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। सेब, अमरूद और नाशपाती हैं…

Read More

आंखों के नीचे की त्वचा चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है। यही वजह है कि यह हिस्सा नमी को लंबे समय तक बनाए नहीं रख पाता और यहां रूखापन जल्दी नजर आने लगता है। अंडर आई एरिया में ड्राई स्किन होने पर त्वचा खिंची हुई महसूस हो सकती है, ज्यादा रूखापन होने पर लाल और फटी हुई भी दिख सकती है। साथ ही, इस वजह से मेकअप भी पैची नजर आ सकता है। आइए जानते हैं कि इस समस्या से बचने के लिए डेली रूटीन में क्या-क्या शामिल करना चाहिए। हार्श प्रोडक्ट्स से…

Read More

नेपाल में आई खतरनाक अचानक बाढ़ (flash floods) के बाद अब तक लगभग 903 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 4,247 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव कर्मियों ने प्रभावित आठ जिलों से शव बरामद करते हुए तलाशी और बचाव अभियान में तेजी लाई है। यह आपदा 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने से आए एवलांच के बाद आई, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल में कई कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया और पनबिजली स्टेशनों को बहा ले गया। अब तक 9,435 लोगों को बचाया जा चुका है। भारत के विदेश मंत्रालय…

Read More

रांची। पुलिस की वर्दी आम लोगों के लिए सुरक्षा, भरोसे और कानून की पहचान मानी जाती है। लेकिन जब इसी वर्दी पर किसी महिला के साथ बदसलूकी के आरोप लगें, तो मामला सिर्फ एक व्यक्ति के आचरण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। रांची के खेलगांव इलाके से सामने आए एक लिखित आवेदन ने पुलिस महकमे के सामने ऐसा ही गंभीर सवाल खड़ा किया है। एक महिला ने खेलगांव थाना में तैनात मुंशी प्रेमचंद के खिलाफ अभद्र व्यवहार, जबरन छूने की कोशिश और परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला…

Read More

रांची यातायात पुलिस ने अगस्त माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक, यातायात के निर्देश पर 1 से 29 अगस्त तक चलाए गए इस विशेष अभियान में चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 91,209 चालान काटे गए, जिनकी कुल राशि 6 करोड़ 39 लाख 98 हजार 950 रुपये है। इसके अलावा 268 मामलों को न्यायालय में अभियोजन के लिए भेजा गया। हेलमेट न पहनने पर सबसे ज्यादा कार्रवाई जारी आंकड़ों के अनुसार, हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ सबसे अधिक 45,724 चालान…

Read More

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चलती बस में हुई यह वारदात कुछ साल पहले हुए चर्चित निर्भया कांड की याद दिलाती है, जिसमें भी एक चलती बस में युवती के साथ बर्बरता के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है और जांच के तहत बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा…

Read More

झारखंड की खनिज संपदा और उसके अधिकार को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी MMDR Act में किए जा रहे बदलावों और इसके प्रावधानों को लेकर केंद्र और झारखंड सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्र और राज्य के तर्कों में टकराव एक ओर केंद्र सरकार का तर्क है कि MMDR Act में किए गए प्रावधान खनिज संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, पारदर्शिता और राज्यों के विकास में मददगार साबित होंगे। वहीं दूसरी ओर झारखंड में JMM और कांग्रेस ने इन प्रावधानों को लेकर गंभीर…

Read More

पैकेट में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को खरीदते वक्त अक्सर उपभोक्ता उसमें मौजूद नमक, चीनी और फैट की मात्रा को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक अहम कदम उठाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले पैकेटबंद उत्पादों के आगे लाल रंग में साफ चेतावनी दी जाएगी, ताकि उपभोक्ता एक नजर में समझ सकें कि उत्पाद उनकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। पैकेट के सामने लगेगा लाल चेतावनी…

Read More

रांची। झारखंड में परिसीमन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सियासी बयानबाजी के बीच आदिवासी छात्र संघ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर जनगणना में सरना धर्मकोड का विकल्प शामिल नहीं किया गया, तो संगठन जनगणना और परिसीमन, दोनों का पूरी तरह बहिष्कार करेगा। 1961 में हटाया गया था आदिवासी धर्म कोड आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक डॉ. सुशील कुमार मिंज ने प्रेस वार्ता में कहा कि 1961 में कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र के तहत आदिवासी धर्म कोड को हटाकर उसे ‘अन्य’ कॉलम में जोड़ दिया था। अब भाजपा सरकार ‘अन्य धर्म’ कॉलम को…

Read More