तेलंगाना के सिकंदराबाद कैंटोनमेंट जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके से 11 हथियारों की चोरी ने सेना और पुलिस दोनों की नींद उड़ा दी है। चार AK-47, छह पिस्टल और एक INSAS राइफल की यह चोरी न सिर्फ सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर करती है, बल्कि इस बात की भी आशंका पैदा करती है कि इस वारदात के पीछे कौन है। घटना सामने आते ही सेना और पुलिस दोनों हरकत में आ गईं और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोरी रविवार रात मद्रास रेजिमेंट के परिसर में हुई, जो बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है और जहां केवल…
Author: Jharkhand_digital
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जिसमें क्लास एक की छात्रा समरा नाज खुद जिलाधिकारी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंच गईं। मऊ नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 17 में रहने वाली 7 साल की समरा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं। 31 अगस्त को वे अपने पिता के साथ स्कूल यूनिफॉर्म पहने ही मऊ जिला मुख्यालय पहुंचीं, जहां डीएम आनंद वर्धन उस समय ‘जनता दरबार’ में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मासूम बच्ची को शिकायत लेकर आया देख डीएम ने खुद उससे अलग से बात की। खराब सड़क से…
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज (मंगलवार) को पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री करीब 12:30 बजे कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। कार्यालय में कोई भी अधिकारी या कर्मी मौजूद नहीं था, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत पलामू उपायुक्त को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों की पहल पर कार्यालय का ताला खुलवाया गया। अंचलाधिकारी भी नहीं मिले मौजूद निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अंचलाधिकारी भी अपने कार्यालय…
डुमरी विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद के बीच विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखते हुए साफ किया है कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं को उन्होंने विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाया है। उनका दावा है कि विधानसभा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को समय पर भोजन न मिलने का मुद्दा भी उन्होंने सदन में उठाया था, जिसके बाद स्थिति में सुधार हुआ। हालांकि, उनका आरोप है कि उस समय पुलिस एसोसिएशन के किसी सदस्य ने न तो…
रांची विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पीएचडी शोध कार्यक्रम में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब सीमित समय ही बचा है। विश्वविद्यालय के मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं अन्य कई विषयों में उपलब्ध सीटों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। क्या है पात्रता की शर्त आवेदन के लिए तय पात्रता के अनुसार, सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के पास स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं,…
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास से लिया है। सोमवार (31 अगस्त) को उन्होंने सोशल मीडिया पर तीन पन्नों की एक चिट्ठी शेयर करते हुए यह बड़ी घोषणा की। मेसी के इस अचानक फैसले ने पूरे फुटबॉल जगत को चौंका दिया। गौरतलब है कि जुलाई 2026 में समाप्त हुए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उसी टूर्नामेंट के बाद से मेसी के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब संन्यास के ऐलान के साथ खत्म हो गईं। मेसी ने अपनी चिट्ठी…
ज्यादातर लोग घर में WiFi लगवाने के बाद सिर्फ पासवर्ड सेट करके निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन राउटर की बाकी सेटिंग्स पर ध्यान नहीं देते। यही लापरवाही इंटरनेट को असुरक्षित बना देती है। अगर कोई बिना अनुमति के आपका WiFi इस्तेमाल करता है, तो स्पीड धीमी होने के साथ डेटा भी जल्दी खत्म हो सकता है। राउटर में शुरुआत में दिया गया आसान एडमिन पासवर्ड सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए सबसे पहले एडमिन पैनल में जाकर डिफॉल्ट यूजरनेम और पासवर्ड बदलना जरूरी है। कैसे पता करें कौन जुड़ा है आपके नेटवर्क से ? अपने WiFi से जुड़े डिवाइस देखने के…
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato इस समय चर्चा में है। हाल ही में कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एनालॉग पनीर न बेचने का फैसला किया था, और अब एक नई खबर सामने आई है जिसने कर्मचारियों को निराश कर दिया है। कंपनी ने अपने करीब 240 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। यह छंटनी हैदराबाद स्थित कस्टमर डिलाइट यानी कस्टमर सपोर्ट ऑपरेशन में की गई है। कंपनी ने इस पूरे ऑपरेशन को बंद करके अब इसे सिर्फ गुरुग्राम की एक जगह से संचालित करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन नहीं, बिजनेस रिव्यू के आधार पर लिया गया फैसला…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की है। उन्होंने रांची स्थित PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी डिस्चार्ज (आरोपमुक्ति) याचिका खारिज कर दी गई थी। PMLA कोर्ट ने यह आदेश 8 जून को दिया था। फिलहाल हाईकोर्ट में उनकी याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। बड़गांई भूमि मामले में ईडी ने बनाया है आरोपी ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के बड़गांई स्थित एक जमीन से जुड़े…
झारखंड के 6,722 मतदान केंद्रों पर अब तक एक भी नया मतदाता जोड़ने का फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है। इनमें सबसे खराब स्थिति राजधानी रांची की है, जहां 1,209 केंद्रों पर कोई आवेदन नहीं आया। इसके बाद पलामू में 592, हजारीबाग में 572, गिरिडीह में 416 और धनबाद में 392 बूथ ऐसे हैं जहां शून्य आवेदन आए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत नये और युवा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है।…
