Author: Jharkhand_digital

रांची। जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं को रद करने के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक के बाद छात्रों का आंदोलन अब सियासी रंग ले चुका है। शुक्रवार शाम रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के दौरान हुए हंगामे को लेकर भाजपा और झामुमो आमने-सामने आ गए हैं। क्या है मामला ? दरअसल जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थी मोरहाबादी से जुलूस निकालकर पुतला दहन करने अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जा रहे थे। रांची विश्वविद्यालय के पास एक युवक ने भीड़ में घुसकर पुतला छीनने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उसने एक छात्रा के…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ (RHA) के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग जातिगत आरक्षण और यूजीसी (UGC) के इक्विटी नियमों का विरोध करने के लिए जुटे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से ‘जनरल’ और ‘अनारक्षित’ वर्ग के लोग शामिल हुए, जिन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने SC/ST एक्ट का भी विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रदर्शन NEET की तैयारी कर रहे हर्ष दुबे के नेतृत्व में हुआ, जिसमें…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्पष्ट किया है कि रद की गई परीक्षाओं पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद छात्रों के आंदोलन को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुतला दहन जैसे कार्यक्रम भाजपा और कोचिंग माफिया के इशारे पर हो रहे हैं और भाजपा छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही है। इस मौके पर…

Read More

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। बता दे यह हादसा शुक्रवार देर रात बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात कंपनी के पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट से हुआ। मौके पर ही तीन इंजीनियरों की मौत हो गई और एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50, रांची), विनीत महतो (25, बोकारो) और अभिषेक पांडेय (24, गढ़वा) शामिल हैं। घायल कर्मचारी तरुण रजवार (हजारीबाग निवासी) को बेहतर इलाज के लिए रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती…

Read More

रांची। MMDR संशोधन बिल को लेकर उठे सियासी आग के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस विधेयक की जमकर सराहना की है। रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने एमएमडीआर (खान एवं खनिज विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून राज्यों की स्थिति सुधारेगा और खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाकर भारत को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर ले जाने में मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री के विरोध पर जताई नाराजगी संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस विधेयक का विरोध किए जाने पर नाराजगी…

Read More

नई दिल्ली। अरंडी का तेल यानी (Castor Oil) बाल और त्वचा के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते है यह तेल बनता है कैसे ? बता दे अरंडी का तेल अरंडी के बीजों से निकाला जाता है और अपने गाढ़े व हल्के पीले रंग के लिए जाना जाता है। सदियों से यह तेल घरेलू नुस्खों और पारंपरिक देखभाल का अहम हिस्सा रहा है। यह न सिर्फ बालों बल्कि त्वचा की देखभाल में भी बेहद कारगर माना जाता है। हालांकि इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतना भी उतना ही जरूरी है। बालों को बनाए मुलायम और चमकदार…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की नई कमिटी के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब शनिवार को मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इस बार करीब 72 प्रतिशत वकीलों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो दर्शाता है कि अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह रहा। कुल 16 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। मौजूदा अध्यक्ष और महासचिव के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती वर्तमान में ऋतु कुमार हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष हैं, जबकि नवीन कुमार महासचिव के पद पर हैं। इस चुनाव में इन दोनों…

Read More

कन्नड़। KGF और KGF चैप्टर 2 से पुरे देश अपनी अलग पहचान बनाने वाले कन्नड़ अभिनेता यश आज फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। बता दे यश अब ‘टॉक्सिक’ से इंडियन सिनेमा में तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका सबूत फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है, जिसने रिलीज…

Read More

तमिलनाडु। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने राज्य के सभी 234 विधायकों को फ्री कार देने का ऐलान किया हैं। इससे विपक्षी पार्टी यानी DMK को TVK पर जमकर बोलने का मौका मिल गया। बता दे शुक्रवार को इस मुद्दे पर विधानसभा में तीखी बहस हुई। इतना ही नही DMK ने राज्य पर बढ़ते कर्ज का हवाला देते हुए विजय की फ्री सरकारी गाड़ियों के ऑफर को आधिकारिक तौर पर ठुकरा दिया। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एलान किया कि DMK के सभी 59 विधायकों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने TVK के नेतृत्व वाली सरकार की कथनी…

Read More

रांची। JPSC परीक्षा पर लगी झारखंड हाईकोर्ट की रोक के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बता दें कि 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। महतो ने कहा कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन छात्रों की जिन मांगों को लेकर आंदोलन हुआ था, उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। महतो ने ऐलान किया कि भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का अब दूसरा चरण शुरू होगा।…

Read More