Author: Jharkhand_digital

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच चल रहे विवाद के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी विधायक के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए सवाल किया कि क्या भाषा और मर्यादा का कानून केवल जनप्रतिनिधियों पर ही लागू होता है, पुलिस अधिकारियों पर नहीं। पुलिस एसोसिएशन के रवैये पर उठाए सवाल मरांडी ने कहा कि शिष्टाचार बनाए रखना अच्छी बात है, लेकिन पुलिस एसोसिएशन ने कभी उन दारोगाओं की निंदा नहीं की जो आम जनता से गाली-गलौज की भाषा में बात…

Read More

रांची। डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) प्रमुख जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच विवाद पिछले कुछ दिनों में लगातार गहराता जा रहा है। मामला अब सिर्फ एक स्थानीय टकराव नहीं रह गया, बल्कि पूरे राज्य में राजनीतिक और पुलिस संगठनों के स्तर तक पहुंच चुका है। कैसे शुरू हुआ विवाद  पूरा मामला बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी की शिकायत से शुरू हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके फर्जी पैड, मुहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर जाति, आवास और वंशावली प्रमाणपत्र तैयार किए गए। इस मामले में पुलिस ने जेएलकेएम नेता गणेश…

Read More

मुंबई। केजीएफ फेम अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म “टॉक्सिक – अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” 26 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए थिएटरों के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ी और लंबी कतारें देखने को मिलीं। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई कर ली थी, जिससे इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा पहले से ही लग रहा था। क्या है फिल्म की कहानी ? गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अपराध और ताकत की दुनिया के साथ-साथ इंसानी भावनाओं, वफादारी और रिश्तों की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से कुल 53 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात कैबिनेट ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति 2026 के गठन को मंजूरी दी। धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के विकास और सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए 4.95 अरब रुपये स्वीकृत किए गए हैं।…

Read More

रांची। डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने विधायक के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए मोर्चा खोल दिया है। थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार का आरोप पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए थाना प्रभारी को गालियां दीं और उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद 25 अगस्त को एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक के इस आचरण की कड़े…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस अपने कनीय पदाधिकारियों (Junior Police Officers) और जवानों को सीमा पार आतंकवाद (क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म) के खिलाफ कार्रवाई और उससे जुड़े तकनीकी अनुसंधान के गुर सिखा रही है। इस विशेष प्रशिक्षण के तहत आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति, अनुसंधान के तकनीकी पहलू और विभिन्न कार्यप्रणालियों की जानकारी दी जा रही है। राज्य के भीतर और बाहर मिलाकर अब तक करीब पांच हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान इस प्रशिक्षण से गुजर चुके हैं। गौरतलब है कि जब एक देश या राज्य के आतंकवादी अथवा उग्रवादी दूसरे देश या राज्य की सीमा पार कर हमला करते…

Read More

नई दिल्ली। मोबाइल सिम कार्ड को लेकर सरकार ने 24 अगस्त 2026 से नियमों की निगरानी सख्त कर दी है। अब टेलीकॉम कंपनियों को नया सिम जारी करने से पहले यह जांचना अनिवार्य होगा कि ग्राहक के नाम पर पहले से कितने मोबाइल कनेक्शन दर्ज हैं। हालांकि सिम रखने की मौजूदा सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत के अधिकांश हिस्सों में एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रख सकता है, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों में यह सीमा 6 सिम तय है। यह सीमा किसी एक कंपनी विशेष के लिए नहीं, बल्कि सभी…

Read More

रांची। केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (MMDR) के खिलाफ झारखंड में विरोध की लहर तेज हो गई है। सत्ताधारी गठबंधन के दोनों प्रमुख घटक दल JMM और कांग्रेस अब अलग-अलग मोर्चों पर केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। जहां JMM 31 अगस्त से बिल के विरोध में जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है, वहीं कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर “उलगुलान” का ऐलान कर दिया है। नेता सुबोधकांत सहाय ने केंद्र सरकार ने तीखा हमला बोला पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने केंद्र सरकार पर…

Read More

पटना। पटना में मंगलवार को टीआरई-4 अभ्यर्थियों सहित कई छात्र संगठनों ने सीएम आवास के घेराव के लिए गांधी मैदान से मार्च निकाला। छात्रों की मुख्य मांग है कि परीक्षा एक ही चरण में हो और निगेटिव मार्किंग हटाई जाए। कुछ छात्र 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर भी शामिल हुए। पुलिस-प्रशासन ने जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर भारी बैरिकेडिंग की थी, लेकिन छात्रों ने इसे तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। भीड़ को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, और बैरिकेड पार करने वाले कई छात्रों को…

Read More

रांची। राज्य में जबसे हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता  में आयी है विपक्ष और नेका प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का राज्य पुलिस और राज्य की जांच एजेंसियों पर से भरोसा ही उठ गया है. जबकि विनय चौबे से लेकर अभी एल ख्यांगते जैसे प्रतिभाशाली पदाधिकारी सलाखों के पीछे हेमंत सोरेन सरकार में ही भेजे गए हैं. दिन एनडीए के नेता झारखंड से जुड़े किसी मुद्दे की जांच ईडी, सीबीआई या स्वतंत्र एजेंसियों से कराने की मांग को लेकर प्रेस कांफ्रेस करते नजर आते हैं. नेताओं की इस गितिविध के कारण अब राज्य पुलिस और राज्य की जांच एजेंसियां सकते में हैं…

Read More