नई दिल्ली। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने युवा क्रिकेटरों के लिए एक अहम पहल की शुरुआत की है। बोर्ड ने अब युवा खिलाड़ियों में ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग को लेकर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी नई जूनियर क्रिकेट चयन समिति को सौंपने का फैसला किया है। इस नई समिति की घोषणा बीसीसीआई की अगली वार्षिक आम बैठक में की जाएगी। पांच पदों के लिए मांगे गए आवेदन बीसीसीआई ने जूनियर क्रिकेट समिति में पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तारीख पांच सितंबर तय की गई है। बोर्ड ने युवा क्रिकेटरों में मजबूत नैतिक मूल्यों को बढ़ावा…
Author: Jharkhand_digital
रांची। राजधानी रांची में लगातार बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए कुसई कॉलोनी, बरियातू और इटकी में तीन नए स्मार्ट ग्रिड बनाने की योजना तैयार की गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन ग्रिडों के निर्माण के बाद शहर और आसपास के इलाकों को अगले करीब 10 वर्षों तक बिजली की बढ़ती जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। तीनों ग्रिड को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। कहां-कितनी क्षमता का बनेगा ग्रिड प्रस्ताव के मुताबिक, इटकी में 400/220/132/33 केवी, कुसई कॉलोनी में 220/33 केवी तथा बरियातू में 132/33 केवी का स्मार्ट ग्रिड बनाया जाएगा। बरियातू और कुसई…
रांची। राजधानी रांची के जिला स्कूल में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर से विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित से जुड़े अपने रचनात्मक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इस वर्ष की थीम “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत ” थी। जिसके के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित” रखी गई थी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर मौका प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। शिक्षा निदेशक बोले- बच्चों को…
नई दिल्ली। चीनी को लेकर केंद्र सरकार की नीति अब सवालों के घेरे में है। वजह यह है कि कुछ महीने पहले तक सरकार देश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध होने का अनुमान लगाकर निर्यात की अनुमति दे रही थी, जबकि अब घरेलू जरूरत पूरी करने के लिए 10 लाख टन चीनी के आयात की जरूरत बताई जा रही है। सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) के दस्तावेजों में दर्ज फैसलों के आधार पर नीति में आए इस बदलाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कहता है सरकारी रिकॉर्ड ? सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 2025-26 चीनी…
नई दिल्ली/रांची। आज सोमवार को झारखंड में JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई की और झारखंड सरकार,केंद्र सरकार, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को नोटिस जारी किया है। अदालत ने संबंधित पक्षों से मामले पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। किसने दाखिल यह याचिका? बता दे याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के…
रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए नियुक्त हुए कर्मियों के लिए राहत की खबर है। बता दे राज्य सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति रद्द किए जाने के नोटिफिकेशन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, जिसके बाद नवनियुक्त कर्मियों में खुशी की लहर है। कर्मियों ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत ने आखिरकार उनकी बात सुनी। अब सभी की निगाहें कार्मिक विभाग की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हैं, जिसके जारी होते ही चयनित कर्मी सोमवार से दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट सकेंगे। सीजीएल कर्मी संजीत ने बताया सीजीएल कर्मी…
रांची। मेयर रोशनी खलखो ने छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने और उन्हें कानूनी अड़चनों में फंसाने की कोशिश ऊपर से हो रही है। उन्होंने कहा कि रांची, हजारीबाग और गिरीडीह में सत्ता संरक्षित गुंडों ने छात्रों पर हमले किए और उन्हें धमकाया गया, और अब बिना किसी नोटिस व अपराध के एक छात्रा को घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। न कोई नोटिस दिया गया, न वारंट खलखो ने कहा कि न कोई नोटिस दिया गया, न वारंट, फिर भी…
रांची। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को सीधी चुनौती दी कि वे रांची आएं और आंदोलन के दौरान घायल हुई छात्राओं से खुद मिलें, ताकि उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा हो सके। राहुल गांधी को बताया “सबसे बड़ा अवसरवादी” संजय सेठ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश अब उन्हें गंभीरता से नहीं लेता…
रांची। झारखंड में सड़क सुरक्षा मजबूत करने और व्यावसायिक वाहन चालकों को प्रशिक्षित करने के मकसद से झारखंड में शुरू की गई चालक प्रशिक्षण केंद्र योजना पिछले तीन वर्षों से सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है। हैरानी की बात यह है कि राज्य के 21 जिलों में इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है, फिर भी अब तक एक भी केंद्र का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। हाल ही में हुई लेखापरीक्षा में यह लापरवाही उजागर हुई है। क्या है मामला ? मामले की शुरुआत फरवरी 2022 से होती है, जब 10 जिलों के…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद के लिए ऋतु कुमार, महासचिव पद के लिए नवीन कुमार और संयुक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश दीप बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार चुनाव में करीब 72 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, और कुल 16 पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। क्या है मामला ? गौरतलब है कि ऋतु कुमार फिलहाल हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमिटी की मौजूदा अध्यक्ष हैं, जबकि…
