आपरेशन कांति: हेसला के कांति वाटरफॉल की चट्टानें बनी गवाह कोबरा के 5 जवानों ने लगाया जान का दांव, थोड़ी सी चूक और बड़ा हादसा कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू के इस आशियाने की घेराबंदी बन गई थी चुनौती 2 साल में रविन्द्र गंझू पर पहला ऑपरेशन, पुलिसकर्मियों की हत्या का यह आरोपी है दुर्दान्त 20 लाख के ईनामी नक्सली रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी की गवाह लातेहार के हेसला गांव के पास स्थित कांति वाटरफॉल है. इस वाटरफॉल के नाम पर ही CRPF की कोबरा बटालियन ने इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन कांति रखा. करीब 5 दिन तक कोबरा…
Author: jharkhand digital
पुलिस गिरफ्त में आए 20 लाख के ईनामी नक्सली रविंद्र गंझू से भी कनेक्शन एनआईए की चार्जशीट के बाद ईडी ने कसा शिकंजा, 11 अचल संपत्तियां कुर्क प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रांची जोनल टीम ने टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों के आधार पर मैसर्स संतोष कंस्ट्रक्शन और उसके सहयोगियों की करीब 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई…
मोस्ट वॉन्टेड’ माओवादी जिसपर पुलिसकर्मियों की हत्या का है आरोप 2019 में चार पुलिसकर्मियों की हत्या का है आरोपी जिस रविन्द्र गंझू की तलाश झारखंड पुलिस को विगत कई सालों से थी उसको CRPF की कोबरा बटालियन के मात्र 5 जांबाजों ने जान पर खेलकर धर दबोचा. भाकपा (माओवादी) के 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या, आगजनी, फायरिंग, रंगदारी समेत लातेहार एवं आसपास के कई जिलों के विभिन्न थानों में अनेक मामले दर्ज हैं. 22 नवंबर 2019 का काला दिन…चार पुलिसकर्मियों…
डिजिटल एक्सक्लूसिव CRPF की कोबरा बटालियन ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है. कोबरा के महज 5 जवानों ने 20 लाख के इनामी नक्सली रविन्द्र गंझू को उसके गांव से धर दबोचा है. रविन्द्र के पास से AK 47 समेत दो पिस्टल बरामद हुए और बाद में पूछताछ के दौरान उसने कई खुलासे किए जिनपर कार्रवाई करते हुए छापामारी की जा रही है.रविन्द्र पर 15 लाख का ईनाम झारखंड पुलिस ने घोषित किया था जबकि NIA ने भी उसपर 5 लाख के ईनाम की घोषणा की थी.
रांची: मोराबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप नगर निगम द्वारा हटाए गए फुटपाथ दुकानदारों और गरीबों का दर्द सुनने मेयर रोशनी खलखो बीती रात अचानक उनके बीच पहुंचीं। नगर निगम की बेदखली कार्रवाई के बाद खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर दुकानदारों और उनके परिवारों से मिलकर मेयर काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। दुकानदारों ने सुनाई आपबीती स्थानीय दुकानदारों ने मेयर को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वे वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। नगर…
रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन (MPW) 2026’ सूची में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें दूरदर्शी नेतृत्व, संस्थान निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिनमें 2.9 करोड़ बच्चे शामिल हैं। 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीज़न्स होटल में अपने प्रमुख ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन 2026’ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर व्यापार,…
BJP के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि एक भी दिन ऐसा नहीं होता है जब झारखंड के विभिन्न हिस्सों के अखबारों में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कुव्यवस्था की खबरें पूरे सिस्टम की पोल नहीं खोलती हों. विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार, मनमानी और धूर्तता का सीधा असर राज्य की गरीब जनता पर पड़ रहा है। विभाग पूरी तरह लचर व्यवस्था में है। साथ ही जनता की गाढ़ी कमाई दोनों हाथों से लूटी जा रही है। आम जनता रिम्स में हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार…
शुक्रवार को एक खबर चर्चा में रही कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी वापस लौटा दी है और निजी गाड़ी पर चल रहे हैं. वित्त मंत्री इनोवा हाईक्रॉस पर क्या चढ़े इस खबर ने तूल पकड़ ली. लेकिन , राज्य के वित्त मंत्री ऐसा कदम उठा सकते हैं. वो इसलिए क्योंकि झारखंड कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है . राजव में वृद्धि जरूरी है लेकिन राज्य को मिलने वाले केंद्र की सहायता राशि में लगातार गिरावट आ रही है. यही कारण है कि वित्त मंत्री ने वित्त सचिव प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर विशेष निर्देश…
रांची, झारखंड: झारखंड के कई जिलों में इन दिनों मतदाता पहचान पत्र से जुड़े एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से SIR फॉर्म वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी एजेंट बनकर लोगों से सैकड़ों रुपये ठग रहे हैं। इन शिकायतों के बाद राज्य प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी करें। यह मामला झारखंड के ग्रामीण और शहरी दोनों ही…
नई दिल्ली: 12 अगस्त का दिन खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है। इस दिन आसमान में दो बेहद खास खगोलीय घटनाएं एक साथ देखने को मिलेंगी – सूर्य ग्रहण और पर्सीड उल्का वर्षा। वैज्ञानिकों ने इसे एक दुर्लभ संयोग बताया है, जब दिन के समय पूर्ण सूर्य ग्रहण आकाश को अपनी आगोश में लेगा और रात में पर्सीड उल्का वर्षा अपने चरम पर पहुंचकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। यह ऐसी घटनाएं हैं जो प्रकृति के अद्भुत रहस्यों को उजागर करती हैं और हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह खगोलीय…
