रांची, 21 जुलाई। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के पाँच विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे विद्यालय को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में संजना कुमारी, रवि रंजन, रवि राज, मानसी नायक एवं…
Author: jharkhand digital
सावन मेला अद्वितीय महिलाओं की अद्वितीय शक्ति का प्रतीक: दीपिका पांडे सिंह अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वाधान मे 27 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन मे हुआ। सावन मेले का उद्घाटन महागामा विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक दीपिका पांडे सिंह ने फीता काटकर की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन जी गाड़ोदिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पुष्पा अग्रवाल जी ने गणेश वंदना की। सावन मेले में आए सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया मंत्री निर्मल बुधियाजी ने अग्रवाल…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने आरोप लगाया कि झारखंड भाजपा नेतृत्व एवं झारखंड भाजपा के सांसद नीट पेपर लीक पर चुप्पी साधे हुए हैं। देश के कोने-कोने से आकर छात्र देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस के द्वारा छात्रों पीटवा रही है। सैकड़ों छात्र- छात्राएं जख्मी हुए हैं l पुलिस की कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती हैl लोकतंत्र में सत्ता पक्ष से सवाल और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का अधिकार संविधान देता हैl इससे पहले भी केंद्र में जो…
चतरा। झारखंड के चतरा में एसपी आवास के समीप दिनदहाड़े हुई प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात आपसी रंजिश और विवाद का नतीजा थी। एक प्राइवेट गार्ड ने अपने ही साथी गार्ड को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली कार की छत में जाकर धंस गई, जबकि दूसरी गोली सीधे मृतक गार्ड की आंख में लगी, जिससे उसकी…
सोनम वांगचुक के अनशन: उम्मीदें और चुनौतियाँ हाल ही में लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और इनोवेटर सोनम वांगचुक के अनशन ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा। 21 दिनों तक चले इस ऐतिहासिक भूख हड़ताल को उन्होंने भले ही समाप्त कर दिया हो, लेकिन अनशन खत्म करने की शर्तों और भविष्य की रणनीति को लेकर कई सवाल अभी भी उठ रहे हैं। लद्दाख के पर्यावरण और संस्कृति को बचाने के लिए संविधान की छठी अनुसूची लागू करने की उनकी मांग ने स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगाई है, वहीं सरकार के रुख पर भी लोगों की निगाहें टिकी…
झारखंड पुलिस ने तैयार किया आपरेशन C 360 अगले हफ्ते से कंप्यूटर पर रहेगी अपराधियों की कुंडली झारखंड पुलिस अपराधियों के खिलाफ आपरेशन C 360 लांच करने वाली है. इस आपरेशन की शुरुआत अगले हफ्ते से पलामू जिला से की जाएगी. पलामू पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह, सुजीत सिन्हा समेत करीब 2000 अपराधी हर वक्त पुलिस रडार पर रहेंगे. इस लिस्ट में शामिल ज्दातर अरपराधी नारकोटिक्स, आर्म्स एक्ट और प्रॉपर्टी ऑफेंस से जुड़े हैं. आपराधिक संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग स्पेशल टीम गठित की है. क्या है आपरेशन C 360 आपरेशन…
14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के परिणाम को लेकर उठे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने घोषणा की कि 22 जुलाई को सुबह 10 बजे भाजपा युवा मोर्चा जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेगा. इस अवसर पर आंदोलन का पोस्टर भी जारी किया गया, जिस पर लिखा था, JPSC कार्यालय घेराव, छात्रों की हुंकार, अब नहीं सहेगा रोजगार का व्यापार. शशांक राज ने आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी…
अजय महतो उर्फ टाईगर का गिरीडीह में आतंक परवाटांड़ में न्यू पुलिस लाइन में किया था सीरियल ब्लास्ट राज्य पुलिस ने गिरफ्त में आए अजय महतो से पूछताछ के बाद उसकी पत्नी बबीता को भी शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि संगठन में एरिया कमांडर के रुप में काम कर चुकी बबीता ही अजय की सबसे बड़ी ताकत है. वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर नक्सली रणनीति और कांड को अंजाम देने की साजिश रचता था. अजय ने संगठन में रहने वाली गोमिया की बबीता संथाली से शादी की है. उसका नाम कई नक्सली घटनाओं…
कानून सबके लिए समान, फर्जीवाड़ा करने वालों का बचाव करना बंद करे भाजपा: कांग्रेस रांची, 15 जुलाई 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता श्रीनिवास कुमार की गिरफ्तारी को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ बताने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत की गई इस कार्रवाई को राजनीतिक रंग देकर भाजपा केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। क्या जाली दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों का बचाव कर रही है भाजपा? ऋषीकेश सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से सीधे सवाल करते…
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राजमहल से सांसद विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए। दोनों का विवाह रांची के बहुबाजार स्थित सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह समारोह में राज्य की राजनीति, प्रशासन और समाज के कई प्रमुख लोग शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। विवाह समारोह के बाद शाम को रांची के चाणक्या बीएनआर में भव्य स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के कई सदस्य, झामुमो के सांसद-विधायक, विभिन्न दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी, परिजन और बड़ी संख्या में…
