बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग और डाल्टनगंज एयरपोर्ट पर फोकस रांची: झारखंड में हवाई संपर्क को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने राज्य के छह एयरपोर्टों के विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की योजना को आगे बढ़ाते हुए 122.04 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मंजूरी दी है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर हवाई नेटवर्क से जोड़ना, क्षेत्रीय विकास को गति देना और पर्यटन तथा उद्योग को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार के अनुसार बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग और डाल्टनगंज को क्षेत्रीय संपर्क योजना…
Author: jharkhand digital
सरायकेला-खरसावां। आदित्यपुर में नशे के काले कारोबार पर अब पुलिस ने निर्णायक प्रहार शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने ऐसा सर्च ऑपरेशन चलाया कि ड्रग्स तस्करों में हड़कंप मच गया। राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती, इमली चौक समेत कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ हुई ताबड़तोड़ छापेमारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस की नजर लंबे समय से सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क पर है। इसी कड़ी में संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई, जहां से भारी…
हरियाली बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी संस्कृति को मिलेगा नया मंच रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार ‘सखुआ महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य के सबसे महत्वपूर्ण वन वृक्ष सखुआ (साल) के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और आदिवासी संस्कृति को नई पहचान देना है। आयोजन के माध्यम से लोगों को हरियाली बचाने, जंगलों के संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया जाएगा। झारखंड की पहचान उसके घने साल वनों से रही है। सखुआ का पेड़ केवल पर्यावरण की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि…
पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से CID मुख्यालय में पूछताछ, जांच नए चरण में पहुंची रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। इसी क्रम में सोमवार को आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते रांची स्थित CID मुख्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान CID मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे घटनाक्रम पर अधिकारियों की नजर बनी रही। जानकारी के अनुसार, JPSC भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के…
झारखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, वज्रपात और तेज हवाओं का भी खतरा रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने…
भाजपा और कांग्रेस का निशाना बनी केन्द्र की राजनीति, जेएमएम, आजसू और जेएलकेएम समेत अन्य दलों का क्या छात्रों से नहीं रहा सरोकार जेन जी को साधने में जुटे राजनैतिक दलों का हथियार बन गए स्टूडेंट्स छात्रों की पीड़ा के बहाने दिल्ली की गद्दी पर वार शुरु हो गया है. कांग्रेस, काक्रोच जनता पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल स्टूडेंट्स को हथियार बनाकर सीधे दिल्ली की राजनीति को साधने में जुट गए हैं. सीधे शब्दों में कहें तो नेपाल, बांग्लादेश में तख्तापलट की रणनीति को भारत में लागू करने के लिए जेन जी को पर निशाना लगाया जा रहा है. भावुक…
JPSC मुख्यालय में रेड के बाद पूर्व अध्यक्ष के घर घंटों चली छापेमारी, विदेश यात्राओं समेत कई कथित अनियमितताओं की जांच तेज रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा विवाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सख्त रुख के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। पहले JPSC मुख्यालय में छापेमारी करने के बाद अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने गुरुवार को आयोग के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर घंटों छापेमारी की। इस कार्रवाई को JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच…
रांची। झारखंड की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें “इटली का नाती” कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति देशहित के बजाय परिवारवाद और तुष्टिकरण पर आधारित है। दीपक प्रकाश ने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। वहीं कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि “देशभर में भारतीय जनता पार्टी गिरोह चला रही है।” उन्होंने आरोप…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई को JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। CID की टीम सुबह भारी पुलिस बल के साथ उनके आवास पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू की। टीम ने आवास के विभिन्न कमरों की…
झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच बुधवार रको MoU संपन्न हुआ. इस अवसर पर राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ‘झारखण्ड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’ (JFTI) के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्य के युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की सोच को धरातल पर उतारते हुए, यह कदम उठाया गया है. संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर मास मीडिया और सिनेमा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण और स्किलिंग प्रदान करना है. साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट व स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन…
