Author: jharkhand digital

रांची एसएसपी की सख्ती से सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. इसी अभियान के तहत  ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने जुलाई 2026 में सराहनीय अभियान चलाया है.  पूरे महीने चले विशेष अभियान के दौरान रांची ट्रैफिक पुलिस ने मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 1,20,197 चालान काटे. इन चालानों के जरिए करीब 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं 1,015 मामलों को सुनवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के…

Read More

देश में लागू हुआ सख्त एंटी-पेपर लीक कानून लागू कर दिया गया है. Public Examinations Amendment Act 2026: सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली रोकने के लिए लाया गया पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 अब कानून बन गया है. संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दे दी है. कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी. नए कानून के तहत पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के लिए पहले से अधिक सख्त सजा और भारी जुर्माने का…

Read More

झारखंड उच्च न्यायालय ने तथ्य छिपाकर और अदालत के साथ धोखाधड़ी कर पक्ष में फैसला हासिल करने के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. न्यायमूर्ति राजेश शंकर की एकल पीठ ने अवमानना याचिका (Cont. Case (Civil) No.1010 of 2025) का निपटारा करते हुए मूल याचिकाकर्ता महादेव उरांव को 12 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है. क्या है पूरा मामला ​याचिकाकर्ता महादेव उरांव ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT Act) के तहत अपनी जमीन (हेहल अंचल, रतू रोड, रांची स्थित 45 डिसमिल जमीन) की वापसी के लिए वर्ष 1993 से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी. हाई कोर्ट तक…

Read More

मैं हूं भीष्म पितामह…JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो के इस बयान ने एक बार फिर रांची के जयपाल सिंह में चल रहे शांतिपूर्ण  आंदोलन को पूरी तरह गरमा दिया है. देवेन्द्र ने मीडिया से बात करते हुए दावा कर दिया कि वह इस युग के भीष्म पितामह हैं और युग को बचा कर रहेंगे. लेकिन उनके इस बयान के साथ ही आंदोलनस्थल पर मौजूद स्टूडेंट्स आक्रोशित हो गए. उनका सवाल था कि देवेन्द्र महतो खुद को भीष्म पितामह की उपाधी दे रहे हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन में लगे स्टूडेंट्स को कौरव पक्ष बताना चाह रहे हैं. इससे पूर्व भी देवेन्द्र…

Read More

झारखंड में चर्चित शराब प्रकरण की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दोबारा समन जारी किया है. एसीबी ने इन सभी को 6 अगस्त 2026 को मुख्यालय में उपस्थित होकर अनुसंधान में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं. ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साक्ष्यों, दस्तावेजों और बयानों के सत्यापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए यह कदम उठाया गया है. ​इन तीन प्रमुख व्यक्तियों को जारी हुआ नोटिस: ​अरुण पति त्रिपाठी: छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (CSMCL) के पूर्व प्रबंध निदेशक और आबकारी विभाग के पूर्व…

Read More

गुरुवार की रात लोहरदगा में हुए युवा व्यावसायी की हत्या के बाद लोहरदगा के लोग खासे आक्रोशित हैं.  प्रदेश शौंडिक (सुडी) समाज के लोगों ने कहा है कि समाज के लोग लोहरदगा के युवा व्यवसायी स्वर्गीय शुभम साहू की पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर में घुसकर अपराधियों द्वारा निर्मम गोली मारकर की गई हत्या की घोर निंदा करते हैं तथा उनके असामयिक एवं अत्यंत दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. झारखण्ड प्रदेश शौंडिक (सुडी) के महासचिव योगेंद्र प्रसाद ने कहा किसमाज इस दुःखद घड़ी में समाज शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता है तथा ईश्वर…

Read More

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत देवघर के दुम्मा में श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल श्री हर्ष नाथ मिश्र द्वारा किया गया। यह चिकित्सा शिविर स्थानीय ग्रामीणों एवं बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। यह शिविर 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 तक संचालित रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात निदेशक (मानव संसाधन), श्री…

Read More

6 अगस्त से आगामी मानसून सत्र आहूत है और इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की भारी आशंका है. समय रहते अगर इस मुद्दे को नहीं संभाला गया तब विधानसभा का यह सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा. JPSC परीक्षा में विवाद को लेकर विपक्ष पहले से ही हमलावर है और NDA के घटक दल छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं. इस बार के सत्र में सरकार के सामने दोहरी चुनौती है. एक तरफ उसे प्रशासनिक विश्वसनीयता बनाए रखनी है तो दूसरी तरफ राजनीतिक संतुलन भी साधना है. यदि इस मुद्दे पर…

Read More

बानो (सिमडेगा): विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत गेनमेर पंचायत के टोनिया कर्राडमर गांव की हकीकत आज भी बदहाल है। पांगुर नाले पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक बार फिर बेहद दर्दनाक और शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। गांव निवासी सुनील कडुलना की आत्महत्या के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना था, लेकिन सड़क और पुल के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में ग्रामीणों ने शव को खटिया पर रखा और कंधों के सहारे उफनते पांगुर नाले को पार कराया। नाला पार करने…

Read More

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा में गुरुवार शाम अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान संचालक शुभम साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस सनसनीखेज घटना के कुछ ही समय बाद जिले के एक पेट्रोल पंप पर भी दो अपराधियों ने लूट की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता के कारण बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। दोनों घटनाओं से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार मृतक शुभम साहू (पिता-…

Read More